2 अगस्त को PM Modi करेंगे अभियान का शुभारंभ, BRABU के सभी कॉलेजों में होगा सामूहिक संकल्प का शुभारंभ
August 1, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 1 August : PM Narendra Modi 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। BRABU में सामूहिक संकल्प कार्यक्रम, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने युवाओं से नशा मुक्ति की अपील की।
BRABU के सभी कॉलेजों में होगा सामूहिक संकल्प का शुभारंभ
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। PM Modi रविवार, 2 अगस्त को इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘माई भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत बीआरएबीयू के केंद्रीय पुस्तकालय स्थित सीनेट हॉल में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा, जहां विद्यार्थी सामूहिक रूप से नशा मुक्ति का संकल्प लेंगे।
युवाओं को नशे से बचाना ही विकसित भारत का आधार: कुलपति प्रो. राय
BRABU प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों, अधिकारियों और अंगीभूत महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार अधिकतम छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कॉलेजों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों से ऑनलाइन नशा मुक्ति संकल्प लेने और डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की अपील की गई है।

अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि नशाखोरी आज देश के युवाओं के सामने सबसे बड़ी सामाजिक चुनौतियों में से एक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया जा रहा यह अभियान समय की आवश्यकता के अनुरूप एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्रा से इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ भाग लेने और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर ही विकसित एवं प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला हैं। बीआरएबीयू इस राष्ट्रीय मिशन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संदेश को प्रत्येक कक्षा, विभाग और परिसर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।”
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में बढ़ा उत्साह, बोचहा विधायक बेबी कुमारी ने युवाओं को किया प्रेरित https://t.co/4EXj8QCi0R #Muzaffarpur pic.twitter.com/aVoGLhKR4R
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 1, 2026
BRABU प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन संकल्प ले सकते हैं तथा अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस तरह के जनजागरूकता अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ एक स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all