Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 7 August : Muzaffarpur में 9 अगस्त को एलएस कॉलेज में जिला योग चयन ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी 21–23 अगस्त को मुंगेर में आयोजित बिहार राज्य योग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

Muzaffarpur में 9 अगस्त को जिला टीम चयन ट्रायल

Muzaffarpur योग एसोसिएशन की ओर से 9 अगस्त 2026 (रविवार) को एलएस कॉलेज परिसर स्थित भारत विकास परिषद स्वास्थ्य केंद्र (साइकिल स्टैंड के सामने) में जिला स्तरीय योग चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस चयन ट्रायल में सफल खिलाड़ी 21 से 23 अगस्त 2026 तक मुंगेर में आयोजित होने वाली बिहार राज्य योग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुजफ्फरपुर योग एसोसिएशन बिहार योग एसोसिएशन के माध्यम से योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है। संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व डीआईजी एस.पी. शुक्ला, अध्यक्ष डॉ. एच.एन. भारद्वाज, सचिव श्रेया श्रुति तथा कोषाध्यक्ष अर्चना कुमारी हैं।

Advertisements
Muzaffarpur में 9 अगस्त को जिला टीम चयन ट्रायल
Muzaffarpur में 9 अगस्त को जिला टीम चयन ट्रायल

प्रतियोगिता में 8–10, 10–12, 12–14, 14–16 और 16–18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पात्रता के लिए जन्मतिथि 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2019 के बीच होना अनिवार्य है।

एसोसिएशन के अनुसार प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिला योग एसोसिएशन का मानना है कि इस तरह की संगठित चयन प्रक्रिया से जिले में प्रतिस्पर्धी योग को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.