National Slingshot Championship राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम उड़ीसा रवाना
August 7, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 August : एलिट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 1st National Slingshot Championship- 2026 में भाग लेने के लिए बिहार स्लिंगशॉट टीम शुक्रवार को उड़ीसा के लिए रवाना हुई।
National Slingshot Championship
National Slingshot Championship का आयोजन 9 अगस्त 2026 को डी.एस.वाई.एस. बिल्डिंग, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अरुणादित्य ट्रस्ट के सौजन्य से किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया। शिविर में खिलाड़ियों को स्लिंगशॉट खेल की तकनीकी बारीकियों, लक्ष्य साधने की विधि तथा प्रतियोगिता संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

National Slingshot Championship के लिए चयनित बिहार टीम में सोहन राज, अभिषेक कुमार, आरव सिंह, आकाश कुमार, लक्षित झा, विशाल कुमार, शिवम राज, अर्चित सिन्हा, मयंक कुमार, अनिरुद्ध कुमार, गौतम कुमार, शुभम कुमार, ईशा, रौशनी कुमारी, वान्या एवं खुशी कुमारी शामिल हैं।
टीम के प्रशिक्षक कृष्णा नंदन कुमार एवं दल प्रबंधक कायनात आफरीन खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगे।
टीम के प्रस्थान के अवसर पर अरुणादित्य ट्रस्ट के सचिव कुमार आदित्य ने सभी खिलाड़ियों एवं दल के सदस्यों को जर्सी, पैंट एवं लोअर प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाएगी।
Muzaffarpur में 9 अगस्त को जिला योग टीम चयन ट्रायल, राज्य चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन https://t.co/av9jW4qeUl #yog #yoga #muzaffarpur pic.twitter.com/2r84uopS8i
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 7, 2026
इस अवसर पर एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव विवेक वैभव, अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी तथा गुलशन कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all