Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 August : BRABU समेत बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहकर University Act-2026 के विरोध में धरना देंगे।

University Act-2026 के विरोध में BRBAU के शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

प्रस्तावित University Act-2026 के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सभी विश्वविद्यालय विभागों, कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी विश्वविद्यालय मुख्यालय में एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

अधिनियम-2026 के प्रस्ताव का विरोध

संघर्ष मोर्चा के अनुसार प्रस्तावित University Act-2026 से राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के बीच स्थापित अन्तर्सम्बन्ध तथा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। इसी के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगठनों ने चरणबद्ध संघर्षात्मक कार्यक्रम शुरू किया है। मोर्चा के नेताओं ने पहले चरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले राज्यभर के शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है।

Advertisements
University Act-2026 के विरोध में BRBAU के शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
University Act-2026 के विरोध में BRBAU के शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा तथा संबंधित शिक्षक संगठनों ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लें। नेताओं का कहना है कि सामूहिक भागीदारी के माध्यम से प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

11 से 25 अगस्त तक कार्यस्थल पर जन-जागरण

संघर्ष कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक अपने-अपने कार्यस्थल पर एकजुट होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में जन-जागरण अभियान चलाएंगे। इस दौरान विरोध स्वरूप नारे लगाए जाएंगे और कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बीच विधेयक के संभावित प्रभावों को लेकर जागरूकता पैदा की जाएगी।

5 सितंबर को छात्र-संवाद कार्यक्रम

चौथे चरण में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के संभावित दुष्प्रभावों को लेकर छात्रों को जानकारी दी जाएगी। संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों-कर्मचारियों से आगे भी आंदोलन के सभी चरणों में लगातार एकजुट रहने की अपील की है।

संघर्ष मोर्चा के संयोजक प्रो. संजय कुमार सिंह, सदस्य राघवेन्द्र कुमार सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा के डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो. ललन कुमार झा, राम कुमार और राजीव कुमार, बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जयकांत सिंह तथा अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने शिक्षकों और कर्मचारियों की एकजुटता को आंदोलन की ताकत बताया। नेताओं ने कहा कि यदि शिक्षक-कर्मचारी इसी तरह एकजुट रहेंगे तो बड़े से बड़े संघर्ष में सफलता हासिल की जा सकती है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.