www.goltoo.in

सीआरपीएफ बैंड की राष्ट्रभक्ति धुनों से गूंजा ऐतिहासिक LS College प्रांगण

August 14, 2026 | by Goltoo

crpf (1)

Muzaffarpur 14 August : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को LS College में सीआरपीएफ द्वारा भव्य बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया।

सीआरपीएफ बैंड LS College प्रांगण

डीआईजी श्री राकेश कुमार सिंह निर्देशन में आयोजित इस समारोह में देशभक्ति धुनों के बीच बड़ी संख्या में छात्र कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर की मेयर श्रीमती निर्मला साहू और प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया उपस्थित रहीं।

LS College प्रांगण
LS College प्रांगण

उप निरीक्षक बैंड अंजन मुखर्जी के नेतृत्व में जवानों ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि सीआरपीएफ का यह संगीतमय प्रदर्शन धुनों की अद्भुत प्रस्तुति के साथ ही हमारे देश की संप्रभुता, अनुशासन और अमर शहीदों के त्याग का प्रतिबिंब है। यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के हृदय में राष्ट्र प्रथम की भावना और नागरिक कर्तव्यों का संचार करता है।

मौके पर सहायक कमांडेंट विकाश कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह और सहायक उप निरीक्षक लोकेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों ने बैंड टीम को सम्मानित किया।

RELATED POSTS

View all

view all