Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : भागलपुर में 26–29 अगस्त 2026 को होने वाली राज्य स्तरीय Youth Basketball Championship के लिए मुजफ्फरपुर की बालक-बालिका टीम घोषित।

Youth Basketball Championship Muzaffarpur Team

भागलपुर में 26 से 29 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय Youth Basketball Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ ने शनिवार (16 अगस्त) को बालक और बालिका वर्ग की जिला टीम की घोषणा कर दी। मालीघाट स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में केवल 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ियों को शामिल किया गया।

कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद बनी टीम

चयन प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपना जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जमा कर पात्रता सुनिश्चित की। कोर्ट पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का दमदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर चयन समिति ने दोनों वर्गों में अंतिम 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया।

Advertisements
Youth Basketball Championship Muzaffarpur Team
Youth Basketball Championship Muzaffarpur Team

चयन समिति में विनय शंकर, शम्स तबरेज, राजदीप, आकाश, रणप्रताप जायसवाल और भूपेंद्र बहादुर शामिल रहे। इस दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सचिव ने दी शुभकामनाएं, 17 अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विजेता बनने की शुभकामनाएं दीं।

Youth Basketball Championship Muzaffarpur Team
Youth Basketball Championship Muzaffarpur Team

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 17 अगस्त से शुरू होगा। बालक वर्ग का कैंप सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल, गोशाला रोड में आयोजित होगा, जबकि बालिका वर्ग का प्रशिक्षण सेक्रेट हार्ट स्कूल, मालीघाट में चलेगा। बालक टीम के प्रशिक्षक विनय शंकर तथा बालिका टीम की प्रशिक्षक शम्स तबरेज खान होंगी।

Youth Basketball Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल टीम

बालक वर्ग

  • सुयश मिश्रा
  • साहित्य राज सिंह
  • आयुष पांडेय (सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल)
  • सम्मान गुप्ता
  • आयुष कुमार सिंह
  • नीतिन बाबू
  • आयुष शर्मा (जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल)
  • आयुष कुमार (सन शाइन स्कूल)
  • सैफ अहमद (जिला स्कूल)
  • आयुष कुमार
  • आदित्य सिंह राठौर
  • आयुष कुमार (मुखर्जी सेमिनरी स्कूल)

प्रशिक्षक: विनय शंकर

प्रभारी: आकाश

बालिका वर्ग

  • निशा कुमारी
  • काशवी श्रीवास्तव
  • जहान्वी यशी
  • कृति कुमारी
  • जानवी कुमारी (सेक्रेट हार्ट स्कूल)
  • शिद्रा ज़रीन
  • अनंता प्रिया
  • मैत्रेई शंकर (सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल)
  • सृष्टि शाह (जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल)
  • नाव्या जजोडिया (दिल्ली पब्लिक स्कूल)
  • पिहू बरोलिया (सेंट जेवियर्स किंडरगार्डन)
  • नादिया परवीन (जामिया मिलिया इस्लामिया)

प्रशिक्षक: शम्स तबरेज खान

प्रभारी: अंकिता

जिले की उम्मीदें बढ़ीं

जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित इन युवा खिलाड़ियों से इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से टीम को तकनीकी और फिटनेस दोनों स्तरों पर तैयार किया जाएगा, ताकि भागलपुर में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व मजबूती से किया जा सके।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.