LS College में वाणिज्य एवं भूगोल में नव नामांकित स्नातक छात्रों का इंडक्शन मीट आयोजित
August 18, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 18 August : LS College के सभागार में मंगलवार को 2026-30 बैच के स्नातक वाणिज्य एवं भूगोल विषय के नए छात्रों का इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने की।
LS College में इंडक्शन मीट
इस अवसर पर प्रो. कनुप्रिया ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप न केवल एक नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि अपने व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की नींव रखने के महत्वपूर्ण चरण में कदम रख रहे हैं। वाणिज्य और भूगोल दोनों विषय आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक हैं। वाणिज्य में उद्यमिता, डिजिटल अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक नैतिकता को समझना आवश्यक है, जबकि भूगोल हमें पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से रूबरू कराता है।

प्रो. कनुप्रिया ने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा, कॉलेज केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का मंच है।
LS College की प्राचार्या प्राे. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविरों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया। https://t.co/D9pAvSB1Mm #Muzaffarpur @brabu_ac_in @LS_College pic.twitter.com/IIqTeFZ3NG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 17, 2026
कार्यक्रम में छात्रों को कॉलेज की सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, करियर काउंसलिंग सेल तथा विभिन्न सेल व क्लबों की जानकारी दी गई। मौके पर डॉ महेश कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ राज, डॉ अंबु सहित दोनों विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all