Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 November : NSS दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को RDS College में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

RDS College में NSS दिवस

प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और जो लोग जरूरतमंद हैं, उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों से सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया।

RDS College में NSS दिवस
RDS College में NSS दिवस

मुख्य वक्ता प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में गांधीवादी विचारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा, सादगी एवं मानवीय मूल्यों से जुड़े विचारों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक NSS स्वयंसेवक से आह्वान किया कि वे गांधीवादी विचारों को केवल सुनने या पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में व्यवहार के रूप में उतारें। उन्होंने कहा कि युवाओं के आचरण में इन विचारों का समावेश समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Advertisements
RDS College में NSS दिवस
RDS College में NSS दिवस

NSS Programme Officer डॉ. सौरभ राज ने अपने संबोधन में अनुशासन को NSS स्वयंसेवकों के जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए अनुशासन, समयबद्धता, जिम्मेदारी और टीम भावना आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से NSS की गतिविधियों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, डॉ. आरती, डॉ. सी. के. झा, डॉ. अमिता त्रिवेदी एवं डॉ. चौधरी संजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन NSS स्वयंसेवक राज कुमार ने किया। स्वयंसेवक हाजरा ने समाज में NSS की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेविका शिवानी ने स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वयंसेवक प्रणव एवं उनकी टीम ने NSS गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बनाया।

कार्यक्रम के अंत में NSS स्वयंसेविका खुशी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राचार्य, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSS Volunteers उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग, अनुशासन एवं गांधीवादी मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.