Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 September : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में शोध टीम ने वैकल्पिक प्रोटीन स्रोतों को लेकर महत्वपूर्ण शोध उपलब्धि हासिल की है।

BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में वैकल्पिक प्रोटीन पर शोध, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित समीक्षा

कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय के नेतृत्व में शोध टीम ने प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ फूड बायोकेमिस्ट्री में “एक्सप्लोरिंग अल्टरनेटिव प्रोटीन सोर्सेज टुवॉर्ड सस्टेनेबल एंड फ्यूचर न्यूट्रिशन” शीर्षक से एक महत्वपूर्ण समीक्षा लेख प्रकाशित किया है। यह प्रकाशन भारत और ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के बीच उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

BRABU कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय
BRABU कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय

यह लेख व “वुमन इन फूड साइंस स्पेशल कलेक्शन सी: एडवांसिंग प्रोटीन बेस्ड फूड्स: नॉवेल सोर्सेज, एन्हांस्ड फंक्शनैलिटी एंड सस्टेनेबल सॉल्यूशंस” का हिस्सा है। लेखकों में बीएचयू के डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी विभाग, कृषि विज्ञान संस्थान से उर्वशी विक्रांता, अंकिता हुड्डा तथा अभिषेक दत्त त्रिपाठी; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से प्रो. दिनेश चंद्र राय; डिकिन विश्वविद्यालय, बर्वुड, ऑस्ट्रेलिया के सीएएसएस फूड रिसर्च सेंटर, स्कूल ऑफ एक्सरसाइज एंड न्यूट्रिशन साइंस से दीपेंद्र कुमार महतो; लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग से प्रदीप कुमार तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज से अपर्णा अग्रवाल शामिल हैं।

Advertisements

इस महत्वपूर्ण शोध उपलब्धि पर जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह समीक्षा पारंपरिक एनिमल प्रोटीन के व्यावहारिक विकल्पों के रूप में प्लांट आधारित, सेल आधारित, कल्चर आधारित एवं कीट प्रोटीन आधारित आहारों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इसमें बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन के दबाव तथा खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों के बीच उच्च गुणवत्ता वाले, किफायती एवं टिकाऊ प्रोटीन स्रोतों की बढ़ती वैश्विक आवश्यकता को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है।

BRABU कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय
BRABU कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय

प्रो. राय ने आगे कहा कि ये वैकल्पिक प्रोटीन स्रोत पोषण संबंधी कमियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक प्रोटीन की उपलब्धता सीमित है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया, “विश्वसनीय उत्पादन प्रणालियां, नियामक निकायों की सक्रिय भागीदारी तथा पारदर्शी विनिर्माण मानक अत्यंत आवश्यक हैं। उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाना होगा कि ये प्रोटीन सुरक्षित, पौष्टिक एवं नियमित उपयोग के लिए उपयुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे आहार विकल्पों का विस्तार करना है जो मानव स्वास्थ्य को सुदृढ़ करें और खाद्य प्रणालियों को दीर्घकालिक रूप से सक्षम बनाएं।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह शोध आगे के वैज्ञानिक अनुसंधान, उद्योग जगत की रुचि तथा नीति निर्माण को नई दिशा प्रदान करेगी। दोनों विश्वविद्यालयों के विद्वानों एवं पूर्व छात्रों ने इस महत्वपूर्ण शोध उपलब्धि पर प्रो. राय तथा पूरी शोध टीम की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Reaserch Publication https://doi.org/10.1155/jfbc/7462906

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.