Muzaffarpur 1 October : RBBM College में आज दिनांक 1 अक्टूबर को शरण जेंडर जस्टिस फाउंडेशन के सौजन्य से “बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल, डिजिटल सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
RBBM College में “बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल, डिजिटल सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता” पर कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्या डॉ. रेणुबाला के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को संस्थान में सुरक्षित माहौल की महत्ता, आपसी सहयोग, अनुशासन एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने पर जोर दिया और कहा कि ऐसी जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शरण जेंडर जस्टिस फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता शरण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक एवं शारीरिक शोषण के विभिन्न रूपों, बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण निर्माण हेतु आवश्यक कदमों, डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया पर निजता और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
RBBM College में में हिंदी पखवाड़ा समापन एवं ‘माई भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन #rbbmcollege #Muzaffarpur https://t.co/Avb2EJEqSx pic.twitter.com/xiKfFLBFRu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2026
मंच संचालन छात्रा ऋचा कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजू सिंह ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रहीं। मौके पर डॉ. हेमा, डॉ. अंकिता, डॉ. फातिमा, डॉ. कंचन, डॉ. नीतू, डॉ. नूपुर, डॉ. शिप्रा, डॉ. अनिमा, डॉ. धनंजय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के पश्चात राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.