Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 May : न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी का क्रिकेट मैदान जो शाहबाजपुर कपरपुरा के पास स्थित है,आज दिनांक 1 मई को रॉकस्टार क्रिकेट एकेडमी चकिया और न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी सीनियर के बीच मैच खेला गया. रॉकस्टार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया रॉकस्टार क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में तेज खान ने शानदार 131 रन बनाए.

Drone View


गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शिवम ने 7 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट लिए और राहुल ने 7 ओवर में 42 रन से 48 रन देकर दो विकेट लिए.


जवाब में खेलने उतरी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी सीनियर की टीम ने 20 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को पा लिया.इंडिया क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने मात्र 4 विकेट पर 263 के लक्ष्य को पा लिया.न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दिवाकर भारती ने शानदार 95 रन बनाए, अनीस ने ४५ सोनू 41 नाबाद रहे, भरत ने 36 रन नाबाद बनाएं.

Advertisements
Match Officials Ashish, Nunda and Deepak


रॉक स्टार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में अंकित ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए.
आज का मैन ऑफ द मैच दिवाकर भारती को शानदार 95 रनों के लिए दिया गया.

NICA Ground


आपको बता दें न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ने पहला टर्फ विकेट बनाकर मुजफ्फरपुर के क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी की पूरी कोशिश है अच्छी सुविधा देने का क्रिकेट की जगत में. 17 अप्रैल को उद्घाटन मैच खेला गया था गोपालगंज और मुजफ्फरपुर की लड़कियों की टीम के बीच.इस अवसर पर गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

#Muzaffarpur #Nica #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.