National News
Advertisements

Bhiwani 10 May : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास की है उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र कोई सीमा नहीं होती है. पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में दसवीं के बाद अब 12वीं भी पास कर ली है. हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें चंडीगढ़ में 12वीं की मार्कशीट सौंपी. इसकी तस्वीरें ट्विटर पर धमाल मचाई हुई है.

Om Prakash Chautala Tweeter Image

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर बधाई दिया है. अभिषेक बच्चन की एक फिल्म आई थी जिसमें मुख्यमंत्री रहते हुए दसवीं की परीक्षा पास करने का फिल्मांकन है.


गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 2019 में दसवीं की परीक्षा दी थी इसमें अंग्रेजी के पेपर देने से चूक गए थे दसवीं की अंग्रेजी का रिजल्ट नहीं होने की वजह से 12वीं का परिणाम भी रोका रोका गया था. ओमप्रकाश चौटाला ने अगस्त 2021 में दसवीं की अंग्रेजी का पेपर दिया था इसमें उन्हें 88% अंक मिले थे. 87 साल की उम्र में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं और प्रथम श्रेणी में. हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने सम्मान पूर्वक पूर्व मंत्री को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट प्रदान किया.

Advertisements

#Chautala

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.