Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 May : मुजफ्फरपुर में आज फिर एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह दुर्घटना में दिघरा में न होकर आगे मनियारी थाना क्षेत्र के मदरसा चौक पर हुई. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शहर की तरफ जा रहे एक पति पत्नी को कुचल डाला. पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पत्नी गंभीर है.

Adv Banner

होने में सफल हो गया. दोनों अपनी दिल्ली से आ रहे बेटी को रेलवे स्टेशन से लाने जा रहे थे. सुबह 5:00 बजे अपने घर से निकले थे और नेशनल हाईवे 28 मदरसा चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया.


जब भी सवेरे पर निकलेंगे तो गिट्टी बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों को बेतहाशा भागते देखेंगे जिनसे से बचकर चलने की जरूरत है. आपको शहर के अंदर या शहर के बाहर हाईवे हो आप इन इस तरह के वाहन से बचकर चलें. ट्रैक्टर चलाने वालों के लाइसेंस की जांच तो कभी होती नहीं है.चौक चैराहों पर बाइक वालों को पकड़ते हैं बस.

Advertisements
Adv Banner


मृत व्यक्ति की पहचान जाहिर अहमद अंसारी के 50 वर्षीय पुत्र इफ्तेखार आलम के रूप में हुई है.इफ्तेखार आलम की पत्नी शबनम परवीन घायल है. इफ्तेखार आलम का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. इफ्तेखार आलम अपनी बड़ी बेटी शाइस्ता प्रवीण को दिल्ली से आ रही थी उसे लाने रेलवे स्टेशन जा रहे थे. दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई.


मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. तेज रफ्तार का कहर मुजफ्फरपुर मैं कई जाने ले चुका है. दिघरा, चांदनी चौक, सदातपुर मोर, दरभंगा फोर लेन और अहियापुर दुर्घटनाओं का क्षेत्र बनता जा रहा है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.