Muzaffarpur News
Advertisements

कृतिका का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में

Muzaffarpur 27 May : 2 से 5 जून को नडियाद गुजरात में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान कि प्रशिक्षु खिलाड़ी कृतिका कुमारी का चयन हुआ है।

कृतिका का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ संजय सिन्हा एवं सचिव शरद कुमार झा ने बताया कि कृतिका का प्रशिक्षण बेहतर चल रहा है एवं उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कृतिका के इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम एवं सचिव मृत्युंजय कुमार, चंद्र भूषण कुमार, आशीष कुमार, अभिजीत आनंद ,संतोष कुमार एवम क्लब के सभी लोगों ने बधाई दी।

Advertisements

#Athletics #Muzaffarpurathletics

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.