Headlines

Agnipath Protest : जहानाबाद में पुलिस पर फायरिंग, बीजेपी नेताओं को सुरक्षा बढ़ी, कोचिंग संचालकों पर शिंकजा

Advertisements

Patna 19 June : अग्नीपथ स्कीम योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन को देखते हुए आज एक बड़ा फैसला पूर्व मध्य रेलवे ने घोषणा की बिहार में अगले 20 जून तक रात 8 से सुबह 4 तक ही ट्रेन चलेगी. आज चौथे दिन भी उपद्रव हुए. मसौढ़ी में तीन कोचिंग संचालकों पर एफ आई आर दर्ज किए गए हैं. इस प्रदर्शन की जड़ अब कोचिंग संचालकों तक पहुँच रही. जिसमें खान सर का नाम आ रहा है उनकी ट्वीट में भी इस प्रदर्शन के पक्ष में ही बातें लिखी गई है.

उन्होंने लिखा है-“पहली बार देश में सुनने को मिल रहा है कि नौकरी जाने के बाद आप ‘settle’ हो जाओगे! ऐसा कीजिए मोदी जी, आप युवाओं की नौकरी नियमित कर के ‘बर्बाद’ ही कर दीजिए! ठेके पर पत्रकार और ग़ुलाम रखे जाते हैं, सेना के जवान नहीं

आज राजद के बंद के दौरान पूरे बिहार से 250 लोग गिरफ्तार किये गए. पिछले तीन दिनों में 718 लोगों की गिरफ्तारी हुए है.हिंसक प्रदर्शन मामले में 138 एफआईआर दर्ज हुए.


मुंगेर में तारापुर BDO की गाड़ी को तोड़फोड़ तोड़ दिया गया और 30 लोगों पर एफआईआर हुई है. बिहार में बीजेपी के नेताओं को वाई केटेगरी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है.

जहानाबाद के रेलवे स्टेशन पर उपद्रव के बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी बचाव में. मसौढ़ी में कोचिंग समाप्त होने के बाद स्टेशन पर जुटने लगे छात्र और बुकिंग काउंटर और केविन को जला दिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर 10-15 राउंड गोली भी चलाई जिसके बचाव में पुलिस को 100 से ज्यादा गोलियां चलानी पड़ी. इससे पहले पत्थरबाजी की घटना भी हुई है.

बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों को 20 जून तक रात 8:00 से सुबह 4:00 तक ही चलने की घोषणा


स्टेशन पर रेल गाड़ीऔर रेल यात्रियों को ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए बिहार में पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों को 20 जून तक रात 8:00 से सुबह 4:00 तक ही चलने की घोषणा की है. पूर्व मध्य मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि बिहार में 5:00 बजे से ही पत्थरबाजी की घटना होने लगती है जिस कारण 4:00 बजे तक की ट्रेन चलाई जाएगी.