Headlines

AICUTA ने अतिथि और तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग की, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Service Regularization
Advertisements

New Delhi 6 February: अतिथि प्राध्यापक एवं एडहॉक शिक्षक की सेवा नियमितीकरण को लेकर AICUTA (ऑल इंडिया कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन) ने बैठक कर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को मांग पत्र सौंपा।
अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया कि “ऑल इंडिया कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन” ने सभी राज्यों में कार्यरत अतिथि एवं एडहॉक शिक्षक की सेवा नियमितीकरण को लेकर दिल्ली में बैठक करने के बाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को मांग पत्र सौंपा है।

AICUTA ने अतिथि और तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग की


आइकूटा के अध्यक्ष एस. सुनीथा, महासचिव गौरांग देबनाथ, अध्यक्ष दिल्ली- सुचेता कुंडू के नेतृत्व में देश के सभी राज्यों के संघ प्रतिनिधियों ने दिल्ली में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर अतिथि एवं एड हॉक टीचर्स की सेवा नियमितीकरण को लेकर लंबी वार्ता की। मांग पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं का जिक्र किया गया-

AICUTA ने अतिथि और तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग की, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
AICUTA ने अतिथि और तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग की, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
  1. गेस्ट और एडहॉक् टीचर्स की सेवा का विस्तारित कारण 65 वर्ष तक किया जाए। रिनुअल की बाध्यता खत्म हो।
  2. यूजीसी गाइडलाइन के तहत इनकी सेवा शर्त तय की जाए।
  3. समान काम समान वेतन जल्द लागू किया जाए।
  4. इंक्रीमेंट सुविधा, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल लीव, मैटरनिटी लीव की सुविधा मुहैया की जाए।
  5. सीनेट, सिंडिकेट एवं अकादमिक कौंसिल में सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
    बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने “आइकूटा” के तमाम पदाधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के नेतृत्व में जल्द ही पटना में सभी राज्यों के संघ प्रतिनिधियों को बुलाकर एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा।
    संघ के डॉ ललित किशोर,डॉ राघव कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ मणि भूषण, डॉ गुंजन कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ अफरोज, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ शांतनु, डॉ मीनू, डॉ आरती मित्रा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रविंद्र कुमार सिंह आदि ने बैठक कर आगामी माह में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी की रूपरेखा पर विमर्श किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *