National News
Advertisements

बरेली के रामगंगा स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन पर जब स्टेशन पर खड़े लोगों की नजर गई तो सभी डर गए और यह दृश्य देखकर सभी यात्रियों में मच गया हड़कंप क्योंकि महिला का सिर जो इंजन से लटक रहा था पर धड़ का पता नहीं था.

Bareilly 23 July : बरेली के रामगंगा स्टेशन पर यात्रियों में तब हड़कंप मच गया जब वह उन्होंने देखा मालगाड़ी में लटका महिला का कटा सिर. बरेली की रामगंगा स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन पर जब स्टेशन पर खड़े लोगों की नजर गई तो सभी डर गए और यह दृश्य देखकर सभी यात्रियों में मच गया हड़कंप क्योंकि महिला का सिर जो इंजन से लटक रहा था पर धड़ का पता नहीं था.


इस बात की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई इसके बाद रेलवे कर्मचारियों के भी होश उड़ गए. बरेली की रामगंगा स्टेशन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के इंजन में महिला का सिर लटका हुआ देखा रेलवे कर्मचारियों ने. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी. जीआरपी ने महिला के सिर को कब्जे में लिया. इसके बाद धड़ की तलाश शुरू हो गई तो धड़ का पता नहीं चल पाया. यह मालगाड़ी रोजा रेलवे जंक्शन से बरेली सीमेंट लेकर आई और बीच रास्ते में कहीं नहीं रुकी है.

मालगाड़ी इंजन के लोको पायलट दीपक शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि रोजा से बरेली तक के कहीं भी मालगाड़ी नहीं रुकी है. संभावना जताई जा रही है कि रोजा में मालगाड़ी खुलने के पहले ही पहले से ही सिर लटकने की आशंका है. रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं कि मालगाड़ी कहीं नहीं रुकी या किस स्टेशन पर रुकी. बरेली की रामगंगा स्टेशन पर लोगों के यात्रियों के लिए यह एक हैरान करने वाला दृश्य था.

Advertisements

#Bareily #ramgangastation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.