Muzaffarpur 19 March : B.R.A. Bihar University ने अलविदा जुम्मा के अवसर पर 20 मार्च 2026 को क्षतिपूर्ति अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश विश्वविद्यालय कार्यालय सहित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में लागू रहेगा।
B.R.A. Bihar University Declares Compensatory Holiday

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा 19 मार्च को जारी सूचना के अनुसार अल्पसंख्यक सेल के अनुरोध पर अलविदा (अंतिम) जुम्मा के अवसर पर 20 मार्च 2026, शुक्रवार को विश्वविद्यालय कार्यालय, सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में क्षतिपूर्ति अवकाश घोषित किया गया है।
Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma को ICPR Reseach ग्रांट, जैन दर्शन और फजी लॉजिक पर करेंगे अध्ययन https://t.co/cLChGI5xvK #Muzaffarpur #news #research @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/6yqXbOvuUH
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 19, 2026
यह निर्णय माननीय कुलपति के आदेशानुसार लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित इकाइयों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।