Headlines

B.R.A. Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय योग कार्यशाला

Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 6 August : B.R.A. Bihar University बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय योग कार्यशाला शुरू।

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

पतंजलि योग संस्थान के योग प्रशिक्षक डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में तीन दिनों तक योग की कार्यशाला चलेगी। योग कार्यशाला में योग के सैद्धांतिक और व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। योग कार्यशाला के पहले दिन विभाग के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा योग के मूल सिद्धांत से परिचय कराया गया। योग का प्रारंभिक अभ्यास भी कराया गया।

विभाग के डॉ गौरव पांडे ने योग प्रशिक्षक का परिचय कराया और उनका सम्मान किया। विभागाध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले योग प्रशिक्षण कार्यक्रम से शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभ मिलने वाला है।

मौके पर डॉ पूनम सिन्हा, डॉ कादंबनी दास, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीति किरण, डॉ रितिका कुमारी, डॉ नीलम कुमारी समेत कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।