Sports
Advertisements

Samastipur 1 September : लीनिंग बिहार स्टेट जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अमृत राज दोनों वर्गों में हुए चैंपियन । 27 से 31 अगस्त तक समस्तीपुर स्थित पटेल मैदान के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित लीनिंग बिहार स्टेट जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर के अमृत राज दोनों वर्गों में हुए चैंपियन। 3 दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की, जिसमें मुजफ्फरपुर की अमृतराज ने बिना कोई मैच गवाये सिंगल्स और डबल्स के दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


इस प्रतियोगिता के सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले अमृत राज (मुजफ्फरपुर)और सक्षम वत्स (पटना)के बीच खेला गया जिसमें अमृतराज ने सक्षम वत्स को 21-6 और 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर के ही तनवीर अहमद और पटना के रणवीर सिंह के बीच खेला गया जिसमें तनवीर अहमद ने रनबीर सिंह को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 10-21, 22-20 और 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

अमृतराज ने तनवीर अहमद को 21-15 ,21-12 से पराजित कर विजेता एवं तनवीर अहमद उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया
मुख्य अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया

वही फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर के ही अमृतराज और तनवीर अहमद के बीच खेला गया जिसमें अमृतराज ने तनवीर अहमद को 21-15 ,21-12 से पराजित कर विजेता एवं तनवीर अहमद उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वही डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर की अमृतराज और तनवीर अहमद की जोड़ी ने समस्तीपुर के आदित्य कुमार और ऋषभ कुमार के जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 30-29 और 21-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, वही फाइनल मुकाबला में अमृतराज और तनवीर अहमद की जोड़ी ने पटना के रणवीर कुमार और मुंगेर के पराग की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-12 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

Advertisements


मुख्य अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अमिताभ सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विजेता खिलाड़ियों को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा, वहीं इनके कोच नीरज कुमार सिंह ने कहा इन खिलाड़ियों को और मेहनत करने की जरूरत है ताकि यह राष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार के लिए पदक जीत सकें। इस अवसर पर राम दयालु सिंह महाविद्यालय की डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रवि शंकर कुमार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार ने खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी।

#sportsnews #muzaffarpur #badminton

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.