Muzaffarpur 20 December : दो दिवसीय बाल ओलंपियाड Bal Olympiad अंतर विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता में जी०डी०मदर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल बालिका वर्ग में विजेता एवं बालक वर्ग में उपविजेता , वहीं वॉलीबॉल बालिका वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है।
Bal Olympiad




Muzaffarpur District Badminton Championship https://t.co/rxMZglXq1e #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 20, 2023



साथ ही एथलेटिक्स में स्वर्ण 10,रजत 8 एवं कांस्य 7। वहीं कुश्ती में स्वर्ण 15 रजत 7 के साथ ओवरऑल चैंपियन ,बैडमिंटन में एक रजत,चेस में एक रजत, लूडो में एक रजत प्राप्त किया।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह एवं प्राचार्या नीलम सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के खेल शिक्षक रणप्रताप जयसवाल, दिलमोहन झा, संगीता कुमारी एवं कल्पना सिंह मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।