Begusarai 22 March: Begusarai Rapid Chess – बेगूसराय में आयोजित जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गुरुकुल शतरंज अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 में वान्या श्रीवास्तव और अंडर-19 में श्रेया राज विजेता रहीं, जबकि अकादमी को ओवरऑल उपविजेता का खिताब मिला।
Begusarai Rapid Chess गुरुकुल शतरंज अकादमी उपविजेता
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त सुमेजयो चेस क्लब एवं भारद्वाज गुरुकुल पन्हास विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय जी एम भास्कर मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गुरुकुल शतरंज अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंडर 15 बालिका वर्ग में वान्या श्रीवास्तव विजेता तो अंडर 19 बालिका वर्ग में श्रेया राज विजेता बनी। बेस्ट एकेडमी अवॉर्ड में गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर को उप विजेता का खिताब हासिल हुआ। मुख्य वर्ग में अभिषेक सोनू 5 अंकों के साथ आठवें एवं त्रिशांत कुमार 5 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहें। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं ईनामी राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 7 चक्रों में आयोजित हुई।

15 जिलों के 93 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 38 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहें। गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों में विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, प्रणव सिंह, उत्कर्ष कर्ण, उज्ज्वल कर्ण, भानु रंजन एवं लक्ष्य रंजन को आयोजकों द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
Muzaffarpur में 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस की तैयारी तेज, 40,000 रुपये कैश प्राइज, 70+ अधिकारियों की तैनाती https://t.co/HFhavjxren #Muzaffarpur #athletics pic.twitter.com/GKfk8fbHiS
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 21, 2026
गुरुकुल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजु कुमारी, डॉ अनंत प्रकाश, अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह, सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, शत्रुघ्न कुमार सहित गुरुकुल के सदस्यों एवं शहर के खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।