Headlines

Bihar Cricket News: SGFI U19 Inter School Cricket Rajgir, Sheikhupura and Gaya in Final शेखपुरा और गया फाइनल में

Shaheed Diwas
Advertisements

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन नालंदा के तत्वावधान में दिनांक 2 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 प्रतियोगिता जो जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर में खेला जा रहा है.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

आज सेमीफाइनल का पहला मैच खेल जमुई और शेखपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रनों का लक्ष्य रखा है. जिसमें गौरव ने किया 1 रन बनाए मयंक ने 12 कविंद्र ने 10 रनों का योगदान दिया. जमुई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी ने चार विकेट लिए ईशांत ने 2 विकेट सोनू ने 1 विकेट गोलू में 1 विकेट प्राप्त किए. जवाब में खेलने उतरी जमुई की टीम 89 रन बना सके जिसमें पीयूष ने 33 रन प्रियांशु ने 10 रनों का योगदान दिया. शेखपुरा की तरफ से गेंदबाजी में कन्हैया ने दो विकेट, मयंक ने दो विकेट, गौरव ने भी 2 विकेट लिए और अमन रंजन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया. शेखपुरा ने 23 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया.

Shaheed Diwas

आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जो गया और कटिहार के बीच खेला गया. गया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. जिसमें रंजन रोहित ने 20,सुलभ यादव 18 रन, विकी रंजन ने 14 रन बनाए. कटिहार की गेंदबाजी में हर्ष राज ने तीन विकेट, अभिषेक रजक ने दो विकेट, राहुल एवं राजा ने एक-एक विकेट प्राप्त किए. जवाब में खेलने उतरी कटिहार की तरफ से रौनक कुमार 35 और अभिषेक 11 की बदौलत कटिहार की टीम 99 रन ही बना सकी. गया की टीम 65 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश करती है. गया की गेंदबाजी में सागर सिन्हा ने तीन विकेट लिए, रोहित ने एक, यशराज शिवम, एक विकी रंजना दो विकेट हसी ने 1 विकेट, प्रिंस ने भी 1 विकेट प्राप्त किए.

Shaheed Diwas
Players & Panel Umpires with Guest DSO Nalanda Naresh Chauhan

आज खेले गए मैचों में भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहारशरीफ एवं जिला अधिकारी जिला खेल पदाधिकारी नालंदा श्री नरेश कुमार चौहान, अजय कुमार सिंह सचिव नालंदा क्रिकेट एसोसिएशन, ज्योति सिंह राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी, सचिन कुमार बीसीए पैनल के अंपायर ,परवेज़ मुस्तफा डिस्ट्रिक्ट पैनल अंपायर, विजय कुमार बीसीए से संबद्धता प्राप्त मनोहर कुमार सफा रिजवी अभिजीत अन्य खेल प्रेमी उपस्थित हुए.

#Cricket #Biharnews #Rajgir