Bihar News
Advertisements

Samastipur 13 June : बिहार के समस्तीपुर का सनसनीखेज 5 मौत का मामला, आरोपी का आत्मसमर्पण. बिहार के समस्तीपुर का सनसनीखेज पांच हत्याओं के आरोपी बाप-बेटे ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

गौरतलब है कि बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोग फांसी के फंदे से झूलते मिले थे .शुरुआती छानबीन में 5 से लोगों के सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आई थी पर एक साथ 5 लोगों की फांसी के फंदे पर झूलना किसी को समझ में नहीं आ रहा था.


आपको बता दें 5 जून को विद्यापति नगर थाना के मऊ हसनपुर गांव में मनोज झा पत्नी दो बच्चे उनकी मां का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला था. घर की महिला ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी. तीन नामजद अभियुक्त बनाए गए थे श्रवण झा और उनके पुत्र मुकुंद झा .न दोनों ने आगे दलसिंहसराय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है . यह दोनों भी उसी गांव के रहने वाले हैं .इस कांड का एक और आरोपी बच्चा सिंह अभी तक पकड़ में नहीं आया है.

Advertisements


डीएसपी दलसिंहसराय में जानकारी दी कि सभी फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की की करवाई की जा रही है. इस कांड के आरोपी दोनों पिता-पुत्र, आज एसजेएम प्रभारी न्यायाधीश और एसीजेएम एक रवि पांडे के कोर्ट में सोमवार को आत्मसमर्पण किया. पुलिस इन दोनों को पकड़ नहीं पाई थी.


गौरतलब है कि 5 लोगों के एक साथ फंदे पर झूलने की बात लोगों को पच नहीं रही थी और तरह-तरह की बातें बताई जा रही थी कि भूख और प्यास से तंग आकर ब्राह्मण परिवार आत्महत्या करने पर मजबूर हुए पर खुलासा में कुछ और निकला. पुलिस छानबीन जारी है और भी खुलासों का होना अभी बाकी है .

#Samastipurnews #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.