Muzaffarpur 4 September : बिहार के Deputy CM Samrat Choudhary ने LS College के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य कक्ष में सम्मानित किया.
Deputy CM Samrat Choudhary LS College में

कॉलेज आगमन पर माननीय उपमुख्यमंत्री ने प्रो. राय के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए उनकी सराहना की. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा, शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं. शिक्षा के साथ ही समाज के समग्र विकास में शिक्षको की अहम भूमिका है. इससे पहले कॉलेज आगमन पर उपमुख्यमंत्री ने बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया.

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने प्राचार्य कक्ष में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रंजन कुमार, विधायक डॉ राजू सिंह सहित अन्य गण्यमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया. प्राचार्य प्रो राय ने उपमुख्यमंत्री को कॉलेज द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा छात्र सुविधाओ में बढ़ोत्तरी के लिए किए जा रहे प्रयासों के अवगत कराया, साथ ही सरकार द्वारा कॉलेज में किए जा रहे विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.
LS College में National Wildlife Day के अवसर विशेष कार्यशाला https://t.co/yVOJlLS4JU #Muzaffarpur @brabu_ac_in @LS_College pic.twitter.com/IJmhmzzc4e
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 4, 2024
मौके पर प्रो गोपाल जी, प्रो पंकज कुमार, डॉ नवीन कुमार, आनंद कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।