Headlines

Bihar News : PEFI Bihar Submits Memorandum to MLC स्नातकोत्तर डिग्री को सम्मिलित करने के लिए ज्ञापन

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 21 March : PEFI (फिजिकल एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया) के बिहार चैप्टर ने विधान पार्षद शिक्षक निर्वाचन डॉ संजय कुमार सिंह से मुलाकात की. पेफी बिहार चैप्टर ने विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह से मिलकर बिहार खेल एवं युवा सेवा में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री धारी को सम्मिलित करने के लिए ज्ञापन दिया. पेफी बिहार बिहार के सचिव कुमार आदित्य ने बीपीएड, एन.आई.एस. डिप्लोमा धारी के साथ-साथ एम.पी.एड. को भी बिहार अधीनस्थ खेल एवं युवा संवर्ग नियमावली में सम्मिलित करने की बात कही. बिहार के नियमावली में एम.पी.एड. को शामिल नहीं किया गया है.

Shaheed Diwas
PEFI Bihar submitting memorandum to Dr Sanjay Kumar Singh

राज्य के सभी शारीरिक शिक्षा विषय के डिग्री धारी अभ्यर्थियों को सरकार से विनम्र निवेदन है इस नियमावली के आधार पर होने वाली नियुक्ति से बिहार के एक बड़ी आबादी इसमें सम्मिलित नहीं हो पाएगी. एम.पी.एड. को नहीं शामिल करने से अब स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी इससे वंचित रह जाएंगे. पेफी बिहार चैप्टर का कहना है कि यह नियम मनो बिहार वासियों के लिए नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लिए बनाई गई हो. स्नातकोत्तर के आधार पर अभ्यर्थी महाविद्यालयm शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में सेवा प्रदान करते हैं. ऐसे में जिला खेल पदाधिकारी, अधीक्षक शारीरिक शिक्षा, सहायक निदेशक जैसे पद पर उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति को मौका नहीं मिलना राज्य के हित में कैसे संभव हो सकता है. अन्य खेल के संघ से जुड़े लोगों ने भी कहा कि शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर खेल शिक्षा के क्षेत्र में एक व्यापक उपाधि है. इसे प्राप्त और पूरा करने में 7 वर्ष लगते हैं. इसमें 3 वर्ष स्नातक बीपीएड 2 वर्ष एम.पी.एड. है.

पेफी बिहार चैप्टर का निवेदन है इस संबंध में उचित कदम उठाते हुए बिहार आज के लोगों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सम्मान प्रदान करें. इस मौके पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव जयशंकर प्रसाद सिंह, सुदर्शन जी,अमरेश कुमार, रवीश कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, कुंदन कुमार, कुणाल कुमार, नरेश कुमार ने मिलकर डॉक्टर संजय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया.

Shaheed Diwas
Rozgar(Naukri) Paana ab hua Aasaan! Wo bhi bilkul free.
Download kre rozgarkhoj Apps.