Headlines

Bihar Sports News : गुवाहाटी जूनियर नेशनल फुटबॉल के लिए बिहार महिला टीम का चयन

Shaheed Diwas
Advertisements

गुवाहाटी जूनियर नेशनल फुटबॉल के लिए बिहार महिला टीम का चयन

Siwan 13 June : जूनियर नेशनल फुटबॉल के लिए बिहार महिला टीम का चयन कर लिया गया है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में गुवाहाटी में 18 जून से 4 जुलाई तक होने वाले जूनियर अंडर-17 फुटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है.

Shaheed Diwas

सिवान के मैरवा में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था. यह प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 12 जून तक चला. इस प्रशिक्षण शिविर के बाद 20 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है. जूनियर नेशनल फुटबॉल की प्रतियोगिता में बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह जानकारी बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन ने दी .

Shaheed Diwas

बिहार की टीम में खुशी कुमारी, सिंधु, निभा, प्रिया कुमारी यादव, निशा कुमारी, अंजनी कुमारी, आयुवा प्रवीण, सवेरा खातून, लकी कुमारी, श्रुति कुमारी, मनीषा कुमारी, पल्लवी कुमारी, शिबू कुमारी, नीलू कुमारी, फुल कुमारी, विजेता कुमारी, अंजली कुमारी, पल्लवी कुमारी, ज्योति कुमारी, सफीक अहमद, रेलवे दानापुर, टीम के मुख्य कोच होंगे. ममता कुमारी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है पलवी कुमारी को फिजियोथैरेपिस्ट. असगर हुसैन मैनेजर और कोच भी साथ में रहेंगे.

#Biharfootball #Football