Muzaffarpur 10 April : Bihar State U17 Wrestling 12 अप्रैल को गया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम का गठन सलेक्शन ट्रायल के द्वारा किया गया। सलेक्शन ट्रायल कन्हौली स्थित राज हेल्थ क्लब अखाड़ा में लिया गया। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया की ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।
चयनित खिलाड़ी -फ्री स्टाइल स्पर्धा
अमित कुमार पंडित 48 किलोग्राम भार वर्ग (कटरा)
बिट्टू कुमार 55 किलोग्राम भार वर्ग (इंद्रप्रस्थ)
आर्यन कुमार 65 किलोग्राम भार वर्ग (होली मिशन)
सालिफ इस्लाम 110 किलोग्राम भार वर्ग (इंद्रप्रस्थ)

ग्रीको रोमन स्पर्धा
आयुष मानस्वी 110 किलोग्राम भार वर्ग (जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल)
प्रशांत कुमार –टीम मैनेजर
चयन समिति में संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, निरीक्षक रागनी ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य राज एवम रजत मौजूद थे।
#wrestling #muzaffarpur #biharwrestling

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।