Headlines

Bihar Youth Basketball Championship के लिए जिला टीम का चयन 1 जून को

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : भागलपुर में 13 से 16 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर जिला यूथ टीम (बालक एवं बालिका) का चयन दिनांक 01/06/2024 शनिवार को संध्या 04:00 बजे से जी०डी०मदर इंटरनेशनल स्कूल में होगा।

Bihar Youth Basketball Championship

Bihar Youth Basketball Championship
Bihar Youth Basketball Championship

इस चयन प्रतियोगिता में वैसे खिलाड़ी भाग लेंगे जिनका जन्म 01/01/2008 या इसके बाद हुआ है। रजिस्ट्रेशन हेतु खिलाड़ी को अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मूलप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है। दोनो वर्गों में 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी।