Muzaffarpur 28 May : भागलपुर के सैंडिस स्पोर्ट्स कंपाउंड में 13 से 16 जून तक Bihar Youth Basketball Championship का आयोजन होने जा रहा है.
Bihar Youth Basketball Championship

भागलपुर के सैंडिस स्पोर्ट्स कंपाउंड में 13 से 16 जून को आयोजित होने वाली बिहार राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिनांक 02/06/2024 रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के गौशाला रोड स्थित संत जेवियर स्कूल के ग्राउंड में चयन ट्रायल आयोजित की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया में दिनांक 1-1-2008 के बाद जन्म लिए हुए खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे। चयन प्रक्रिया के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा एवम कैंप के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का गठन किया जाएगा
U19 Muzaffarpur Cricket League में पुलिस लाइन की जीत https://t.co/JmKfsGOTSv #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/Nma8wT5txd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 28, 2024
सभी खिलाड़ी 2 फ़ोटो,आधार प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र लेके संध्या 4 बजे उपस्थित रहेंगे।
इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनय शंकर ने दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।