Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 April : पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर BRABU Muzaffarpur के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी प्रथम सेमेस्टर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

BRABU Muzaffarpur के वनस्पति विज्ञान विभाग में पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर BRABU Muzaffarpur के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रथम सेमेस्टर एम.एससी. विद्यार्थियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

BRABU Muzaffarpur के वनस्पति विज्ञान विभाग में पृथ्वी दिवस
BRABU Muzaffarpur के वनस्पति विज्ञान विभाग में पृथ्वी दिवस

यह कार्यक्रम विज्ञान संकाय की डीन एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने वनों की कटाई, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन एवं जलवायु परिवर्तन जैसी विभिन्न मानवजनित गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जो पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा हैं। साथ ही, पृथ्वी संरक्षण में व्यक्ति और समाज की सामूहिक भूमिका पर भी जोर दिया गया।

Advertisements
BRABU Muzaffarpur

इस अवसर पर प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. कादम्बिनी, डॉ. नीति किरण एवं डॉ. रितिका कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें रचनात्मक एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

यह नुक्कड़ नाटक पृथ्वी दिवस की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता हुआ सतत जीवनशैली एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का संदेश देने में सफल रहा और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.