Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 April : नेपाल में 28–31 मई 2026 को आयोजित होने वाली 12th International Karate Championship के लिए इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में बिहार के 20 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ।

International Karate Championship के लिए बिहार के 20 खिलाड़ियों का चयन

नेपाल में 28 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 12th International Karate Championship –2026 के लिए इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया गया।

यह चयन प्रक्रिया चार चरणों में सम्पन्न हुई। पहला चरण जिला स्कूल ग्राउंड, मुजफ्फरपुर में, दूसरा चरण रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स, गोबरसही में, तीसरा चरण रास वर्ल्ड, नरकटियागंज में तथा चौथा चरण रास वर्ल्ड, हाजीपुर ब्रांच में आयोजित किया गया। सभी चरणों में सफल प्रदर्शन करने वाले कुल 20 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में बिहार की ओर से शामिल किया गया।

Advertisements
International Karate Championship के लिए बिहार के 20 खिलाड़ियों का चयन
International Karate Championship के लिए बिहार के 20 खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों ने कई महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

यह पूरी चयन प्रक्रिया फेडरेशन के चेयरमैन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव, सचिव सेंडाई शिल्पी सोनम तथा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं कोच की देखरेख में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर चेयरमैन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह चयन केवल पदक जीतने का अवसर नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की कड़ी ट्रेनिंग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रास वर्ल्ड का मानना है कि जीत हर खिलाड़ी का अधिकार है और उन्हें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

भारतीय महिला टीम में सावी सिंह, इफरा अहमद, अनुष्का अभिषेक, उपासना आनंद, तन्नू श्री, काव्या कौशल, युसरा फातिमा, ऋचा गुप्ता, तवीशा केजरीवाल, इशिका मेहता और श्रेया कुमारी शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम में रितेश रंजन, प्रणव झा, अभिनव चौधरी, आदविक वर्मा, अंकित सिन्हा, तन्मय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, आरव और उद्यम हर्ष का चयन हुआ है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.