Muzaffarpur 13 April : BRABU के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में शोध टीम ने फ्रीज-ड्राइड स्ट्रॉबेरी पाउडर से विशेष ‘सेट दही’ विकसित किया। 34 vबायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर यह शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल Applied Food Research में प्रकाशित हुआ।
BRABU के VC Prof. Dinesh Chandra Rai की शोध टीम
बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ शोध टीम ने डेयरी विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने फ्रीज-ड्राइड स्ट्रॉबेरी पाउडर के उपयोग से एक विशेष ‘सेट दही’ विकसित किया है, जिसे उच्च इम्पैक्ट फैक्टर (6.2) वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘एप्लाइड फूड रिसर्च’ (एल्सेवियर) में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।

अत्याधुनिक ‘मेटाबोलॉमिक्स’ तकनीक के जरिए इस दही में 34 शक्तिशाली बायोएक्टिव यौगिकों की पहचान की गई है, जिनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और एलाजिक एसिड प्रमुख हैं। ये तत्व कैंसर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सूजन कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। शोध में पाया गया कि दही में 8% स्ट्रॉबेरी पाउडर का मिश्रण स्वाद, रंग और पोषण के लिहाज से सर्वोत्तम है।
अपनी टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर Prof. Dinesh Chandra Rai ने कहा कि यह नवाचार भारतीय डेयरी क्षेत्र में वैल्यू-एडेड उत्पादों के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देगा। उन्होंने अपनी टीम के समर्पण और उनकी वैज्ञानिक सूक्ष्मता पर गर्व जताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम के कारण ही हम डेयरी विज्ञान की सीमाओं को नई ऊंचाई दे पाए हैं।
Government of India ने प्रकाशित किया प्रो. मनेन्द्र कुमार का लीची सुरक्षा पेटेंट, किसानों की लागत होगी कम https://t.co/82ebqPlJLm @brabu_ac_in #news #Muzaffarpur pic.twitter.com/B3hImKNZER
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 12, 2026
प्रो. राय ने विश्वास जताया कि यह शोध भविष्य में पोषण आधारित खाद्य उत्पादों के लिए एक मील का पत्थर और मार्गदर्शक साबित होगा। यह प्रकाशन प्रो. राय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, पिछले दो वर्षों में ये उनका 31वाँ उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र का प्रकाशन है।
इस सफलता पर बीएचयू और बीआरएबीयू के अकादमिक जगत एवं पूर्व छात्र समुदायों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रो. राय के प्रेरणास्पद नेतृत्व और डेयरी क्षेत्र में वैज्ञानिक योगदान की सराहना की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।