Headlines

Corona Virus Live Update-School, College बंद

Shaheed Diwas
Advertisements

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंगाल राज्य में कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। ये सोमवार से प्रभावी रहेगा। यह जानकारी बंगाल के चीफ सेक्रेटरी एचके द्विवेदी ने आज न्यूज एजेंसी एएनआई को दी.पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने कहा कि सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता पर संचालित होंगे, सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

बंगाल दिल्ली और मुंबई से सप्ताह में केवल दो बार उड़ानें संचालित करेगा जो सोमवार और शुक्रवार * (मंगलवार नहीं) 5 जनवरी से होगी: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

Shaheed Diwas

देश में ओमिक्रॉन के केस फिलहाल 1431 से ज्यादा मामले है. देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं, जबकि दिल्ली में छह हजार से अधिक मामले सामने आये हैं. हरियाणा में भी बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूल-काॅलेजों को बंद कर दिया है.

Shaheed Diwas


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण के मामले जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये मामले कम गंभीर हैं और इनमें लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

Shaheed Diwas

झारखण्ड में भी कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही .अब राज्य में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की का सुझाव दिया गया है, सोमवार से यह प्रक्रिया लागू हो सकती है. झारखंड में 15 जनवरी तक सभी पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ,जिम ,स्टेडियम , स्विमिंग पूल बन्द किए जाएंगे. नए साल के पहले दिन 1000 से भी ज्यादा संक्रमित मिले। रांची में अकेले 496 संक्रमित ,मिल। वहीं जमशेदपुर 123, धनबाद 113, कोडरमा 47, पश्चिमी सिंहभूम 53, बोकारो 43, खुंटी 23 और रामगढ़ 14 नये संक्रमित मिले हैं.

भारत में पिछले 24 घंटों में सामने कोरोना संक्रमण के 27,553 नए मामले सामने आये हैं जबकि 284 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है.

Shaheed Diwas

मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा केस मिले हैं। रविवार को यहां 168 नए केस आए हैं। एक दिन पहले ही 124 मरीज मिले थे।

गुजरात में बीते दिन ओमिक्रॉन के 23 नये मामले सामने आये थे.

नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो गये हैं.
जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 13 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो गये हैं.

#coronavirus #covid19 #coronaupdate #hindinews