Headlines

कचरे से नवाचार तक: राष्ट्रीय युवा दिवस पर RDS College में इको-इनॉवेशन

कचरे से नवाचार तक: राष्ट्रीय युवा दिवस पर RDS College में इको-इनॉवेशन कचरे से नवाचार तक: राष्ट्रीय युवा दिवस पर RDS College में इको-इनॉवेशन
Advertisements

Muzaffarpur 12 January : RDS College में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इको-इनॉवेशन : अपसाइक्लिंग एवं सस्टेनेबल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता रही।

RDS College में इको-इनॉवेशन

RDS College में प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित कर पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सतत जीवनशैली का सशक्त संदेश दिया। प्रतियोगिता ने यह स्पष्ट किया कि नवाचार के माध्यम से भी राष्ट्र निर्माण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।

कचरे से नवाचार तक: राष्ट्रीय युवा दिवस पर RDS College में इको-इनॉवेशन
कचरे से नवाचार तक: राष्ट्रीय युवा दिवस पर RDS College में इको-इनॉवेशन

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता (विषय: युवा शक्ति – राष्ट्र निर्माण की आधारशिला) भी आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर जब युवा नवाचार और सामाजिक चेतना को अपनाता है, तब सशक्त राष्ट्र की नींव मजबूत होती है।

इस अवसर पर प्रो. अनीता सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. ललित किशोर, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. आनंद प्रकाश दुबे ने अपने विचार रखे और दोनों प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में रहे।

इको-इनॉवेशन प्रतियोगिता में निकिता, आयशा, श्रावणी और राज कुमार तथा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में निकिता, आलिया, रचित, ऋतंभरा और स्नेहा विजेता रहे। कार्यक्रम में सक्षम, प्रणव, हाजरा, रौनक, अंकित, रागिनी, एंजेल सहित अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ राज के मार्गदर्शन में यह आयोजन प्रेरणादायी एवं सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *