केशोपुर के गाँधी मैदान में रीजनल फुटबॉल विकास प्रतियोगिता का फाइनल मैच बाबू एफसी एवम मुंगेर एफसी के बीच खेला गया।
Muzaffarpur 16 October : बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवम पेफी बिहार के सहयोग से बाबू एफसी फाउंडेशन ने क्षेत्रीय फुटबॉल के विकास के लिए रीजनल फुटबॉल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया।आज दिनांक 16/10/2022 रविवार को केशोपुर के गाँधी मैदान में रीजनल फुटबॉल विकास प्रतियोगिता का फाइनल मैच बाबू एफसी एवम मुंगेर एफसी के बीच खेला गया। जिसमें बाबू एफसी ने मुंगेर को पेनाल्टी शूटआउट में 7 /6 से हरा दिया। इससे पूर्व पूर्ण समय में दोनो टीम सुन्य के बराबर पर रह गई।

मैच का उद्घाटन सकरा डीएसपी सैफ मुर्तुजा ने केशोपुर के मुखिया दिनेश पुष्पम के साथ मिलकर किया। मैच के बेस्ट 22 के खिलाड़ी बाबू एफसी के अनिल को एवम बेस्ट 11 के खिलाड़ी मुंगेर के गोलकीपर शाहरुख को दिया गया।पूरे प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मुंगेर के अमित कुमार को दिया गया।

पुरस्कार वितरण के समय अशोक राय,संजय सुमन,महेश राय,राम प्रकाश राय,साधु सिंह,बाबूलाल राय,मनोज पासवान,उपस्थित थे।

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवं पेफी बिहार चैप्टर के सहयोग से बाबू एफसी फाउंडेशन के द्वारा यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,ताकि ग्रामीण इलाके के फुटबॉल को फिर से उद्धार हो सके।
DAV Cluster Cricket Tournament 2nd Day Excitements – GoltooNews https://t.co/TjuK22eleL #cricket #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 15, 2022
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन एवं पेफी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने संयुक्त रूप से आयोजन समिति को शुभकामना दिया। मंच संचालन बाबू एफसी फाउंडेशन के क्लब निदेशक तरुण प्रकाश ने किया, एवम समस्त जानकारी बाबू एफसी फाउंडेशन के चेयरमैन सोनू बाबू ने दी।
#Football #Biharfootball

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।