Headlines

Football News Manchester United क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

Shaheed Diwas
Advertisements

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी साथी जॉर्जिना रोड्रिगेज के नवजात बच्चे का निधन हो गया है.रोनाल्डो फुटबॉल की दुनिया के बादशाह हैं,पर नवजात के निधन से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उनपर.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर ये जानकारी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी साथी जॉर्जिना रोड्रिगेज ने दी.उन्होंने लिखा यह सबसे बड़ा दर्द है जिसे कोई भी माता-पिता महसूस कर सकते हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि केवल हमारी बच्ची का जन्म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है. हम डॉक्टरों और नर्सों को उनकी सभी विशेषज्ञ देखभाल और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं.
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ट्वीट किया कि आपका दर्द हमारा दर्द है, क्रिस्टियानो, इस समय आपको और परिवार को प्यार और शक्ति भेजना चाहते हैं.


क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दो बेटे और दो बेटियां हैं.

#Ronaldo #Manchesterunited #football