Headlines

Inter College Wrestling अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में

Inter College Wrestling Inter College Wrestling अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में
Advertisements

Muzaffarpur 6 November : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय स्थित रवि नंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में 10 एवं 11 नवंबर को अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 Inter College Wrestling का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी हमें कुश्ती की मेजबानी मिली थी।

Inter College Wrestling तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में

Shaheed Diwas
Inter College Wrestling

महाविद्यालय खेल और खिलाड़ियों से ही संबंधित है। सदैव कोई न कोई खेल होता ही रहता है। अतः इस बार महाविद्यालय से 5 खेलों के लिए महाविद्यालय ने आवेदन किया था। जिसमें कि कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी लगातार दूसरे साल भी मिली है। पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैट पर भव्य आयोजन किया गया था। इस बार और अत्यधिक ऊर्जा के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानक वाले मैट पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी लगभग पुरी कर ली गई है।

सर्वसम्मति से प्रो• ओंकेश्वर कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया। तदोपरांत आयोजन सचिव प्रो• ओंकेश्वर कुमार ने आयोजन समिति में प्रो• अखिलेश कुमार, डॉ• बिरेंद्र कुमार यादव, अजिताभ, संजय कुमार, रितु राज, विनय कुमार, अभिषेक सोनू, संजीत कुमार, अजय कुमार यादव, ऋषि, रवि कुमार, विजय मल्लिक और मीना देवी शामिल हैं।

#wrestling #Muzaffarpur #news