Headlines

International Olympic Day : पेफी- बिहार चैप्टर ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

Shaheed Diwas
Advertisements

पेफी– बिहार चैप्टर ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

Muzaffarpur 23 June : आज दिनांक 23 जून 2022 को केडीएस क्लासेज पिपरी के प्रांगण में बाबू एफसी फॉउंडेशन एवम पेफी बिहार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में ओलम्पिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें केडीएस क्लासेज के करीब 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।सभी

Shaheed Diwas

छात्रों को दो भागों में बांट कर उनके बीच ओलिम्पिक से जुड़े सवालों का क्विज कराया गया जिसमें सभी बच्चों ने रुचि दिखाते हुए सभी सवालों के जवाब देते नजर आए। क्विज के प्रश्नों को केडीएस क्लासेज़ के निदेशक दीपक कुमार, केशरीनंदन एवम शिक्षक चंद्रशेखर चंदू पूछ रहे थे।इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बाबू एफसी फॉउंडेशन के चेयरमैन सोनू बाबू ने ओलिम्पिक के महत्व को समझाते हुए किया,एवम सभी छात्रों को खेल के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

उन्होंने सभी बच्चों को ओलिंपिक शपथ भी दिलवाया,एवं बिना किसी नशीली दवाओं के खेल में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।कार्यक्रम के उद्घाटन समाहोरह में पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य एवम बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन संयुक्त रूप से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चों के बीच अपनी अपनी बात रखी।साथ ही ओलम्पिक से जुड़े कई बातों का ज़िक्र किया।

Shaheed Diwas
International Olympic Day
हर साल 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन खेल और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है, जहां खेल से जुड़े लोग सामूहिक खेलों को बढ़ावा देने और अभ्यास करने के लिए एक साथ आते हैं।

#Internationalolympicday #Olympic