Headlines

पटना में राज्य सब जूनियर Kho-Kho Championship, मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को

पटना में राज्य सब जूनियर Kho-Kho Championship, मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को पटना में राज्य सब जूनियर Kho-Kho Championship, मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को
Advertisements

Muzaffarpur 13 January : बिहार राज्य खो-खो संघ के तत्वाधान में 25–26 जनवरी को पटना में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका Kho-Kho Championship होगी। मुजफ्फरपुर जिला टीम के चयन ट्रायल 18 जनवरी को क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, कच्ची पक्की में आयोजित होंगे।

Kho-Kho Championship मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को

बिहार राज्य खो-खो संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 एवं 26 जनवरी को पटना में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विभिन्न जिलों की टीमें सहभागिता करेंगी।

पटना में राज्य सब जूनियर Kho-Kho Championship, मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को
पटना में राज्य सब जूनियर Kho-Kho Championship, मुजफ्फरपुर ट्रायल 18 जनवरी को

उक्त राज्य स्तरीय Kho-Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला खो-खो संघ द्वारा किया जा रहा है। चयन प्रतियोगिता दिनांक 18 जनवरी को कच्ची पक्की चौक स्थित क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।

चयन ट्रायल्स में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 16 वर्ष से कम है। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों का इंडेक्स, जन्म तिथि, वजन एवं ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। वजन्मतिथि ऊँचाई वजन कुल 205 से अधिक नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों को ₹100 का पंजीकरण शुल्क देना अनिवार्य है। मुजफ्फरपुर जिला खो-खो संघ ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *