Headlines

Tirhut Physical Education College में 2nd K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2023 का उद्घाटन

Tirhut Physical Education College Tirhut Physical Education College
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मेजबानी तथा क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के अभूतपूर्व सहयोग से द्वितीय के• एन• सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 2nd K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2023 का उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अरविंद प्रताप सिंह एवं तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के द्वारा किया गया।

Service Regularization
K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2023

मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक ने तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के कार्यों की सराहना की एवं बीसीए से यहां लगातार मान्यता प्राप्त खेल के आयोजन हेतू अपील की। श्री मनीष कुमार ने कैप प्रबंधक रंजन कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है एवं प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त टीमों को ही हिस्सा दिया गया है।

Service Regularization
Service Regularization
Service Regularization

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament उद्घाटन मैच आइडियल क्रिकेट अकादमी और जिला क्रिकेट अकादमी के बीच

मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 जिलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहीं है। उद्घाटन मैच आइडियल क्रिकेट अकादमी और जिला क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला क्रिकेट अकादमी ने 20ओवर में 120 रन बनाए, जवाब में आइडल टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सके। मैन ऑफ द मैच विशजीत को दिया गया।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2023
K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2023

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament दूसरा मैच भारतीय क्रिकेट क्लब मुजफ्फरपुर और टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा के बीच

दूसरा मैच भारतीय क्रिकेट क्लब मुजफ्फरपुर और टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दर्शन के शानदार शक के बदौलत 18 ओवर में 160 रन बनाए जवाब में भारतीय क्रिकेट क्लब 95 रन पर ऑल आउट हो गई। भारती क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित सिंह ने सर्वाधिक 23 रन बनाएं मैन ऑफ द मैच दर्शन मिश्रा को दिया गया। प्रतियोगिता में अंपायर सन्नी कुमार वर्मा एवं मनोज कुमार, कमेंटेटर सिद्धार्थ राणा एवं आदित्य राज तथा स्कोरर की भूमिका में अमृत कुमार रहें।

कल का पहला मैच डीएवी मालीघाट, मुजफ्फरपुर एवं जस्ट चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी के बीच तथा दूसरा मैच बबलू इलेवन एवं स्पोर्टस फाउंडेशन मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

Service Regularization

प्रतियोगिता के लिए बनी आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रुप में महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष श्री संजीव नंदन सहाय, सचिव डॉ• शशि रंजन प्रसाद सिन्हा, संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार, श्री आर• डी• सिंह (सुरक्षा), आयोजन अध्यक्ष प्रो• अखिलेश कुमार, संयोजक प्रो• ओंकेश्वर कुमार, तकनीकी प्रभारी डॉ• बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• अजय कुमार सिंह, प्रो• ओम प्रकाश सिंह, आयोजन सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अजिताभ, आवासन प्रभारी संजय कुमार, भोजन प्रभारी रितु राज, मंच एवं स्वागत समिति विनय कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू एवं सहयोगी सदस्य के रुप में संजीत कुमार, अजय कुमार यादव, ऋषि, रवि कुमार, दीपन राय, मीना देवी एवं विजय मल्लिक शामिल हैं।

#tpce #muzaffarpur #cricket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *