Headlines

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन, 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ी चुने गए

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन
Advertisements

Muzaffarpur 19 January : पटना के रेडियंट पब्लिक स्कूल में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship (बालक/बालिका) के लिए मुजफ्फरपुर जिला के खिलाड़ियों का चयन सुस्ता माधोपुर स्थित क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship

पटना स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल, दानापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन सोमवार को सुस्ता माधोपुर स्थित क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 80 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन
राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन

चयन प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या कृतिका मृणालनी एवं उप-प्राचार्य विनय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला खो-खो संघ के सचिव बलराम प्रसाद ने अपनी देखरेख में कराया। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह देखने को मिला।

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन
राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन

चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में 12 तथा बालिका वर्ग में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से स्पोर्ट्स किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Kho Kho Championship बालक वर्ग (चयनित खिलाड़ी):
अनिकेत कुमार, सुधीर कुमार (म. वी. सकरी सरैया), अंकुश कुमार, किशन कुमार, अनीश कुमार, सोनू राज (म. वी. हरपुर), आयुष राज (डी. ए. वी. बखरी), अंकित कुमार, प्रियांशु राज (म. वी. सकरी सरैया), आदर्श ठाकुर, कौशल (किलकारी) एवं प्रिंस राज (क्राइस्ट ज्योति)।

राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन

टीम प्रशिक्षक: अभिजीत कुमार
टीम मैनेजर: अनुपम कुमारी

बालिका वर्ग (चयनित खिलाड़ी):
अनन्या ठाकुर (किलकारी), शिवानी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, साक्षी कुमारी (म. वी. सकरी सरैया), आराध्या कुमारी (डी. ए. वी. बखरी), अदिति कुमारी, शिवानी कुमारी, रितिका भारती, कल्पना कुमारी (म. वी. हरपुर), तन्नू श्री, आर्द्ररिका (क्राइस्ट ज्योति)।

इस चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य चयनकर्ता के रूप में अमित कुमार (शारीरिक शिक्षा शिक्षक, डी. ए. वी. बखरी), सह चयनकर्ता अभिजीत कुमार (शारीरिक शिक्षा शिक्षक, प्रीस्टैन पब्लिक स्कूल) एवं सुशांत कुमार (वरीय खिलाड़ी) की अहम भूमिका रही।
साथ ही म. वी. हरपुर के प्रधानाध्यापक अमरनाथ पासवान, अनुपम, अनुप्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी तथा विशेष रूप से विद्यालय के शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपु कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *