Bihar News
Advertisements

Darbhanga 31 August : LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में डिग्री पार्ट वन सत्र 2022- 25 के तीनों संकाय से जुड़े 37 प्रतिष्ठा(Hons.) विषयों में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची मंगलवार को अधिकृत बेवसाइट पर जारी कर दी है. नामांकन के विषय में डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश से संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है.
इस पत्र में कहा गया है की ऑनलाइन आवेदन में भरे गये कॉलेज वरीयता तथा प्रतिष्ठा से संबंधित अन्तर स्नातक विषय के अंक एवं राज्य सरकार के आरक्षण नियमावली रोस्टर के अनुसार छात्रों का चयन किया गया है.

छात्रों से नामांकन के समय ही पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क लेना है. पंजीयन व परीक्षा फार्म भरने के लिएअलग से आवेदन लेने की जरूरत नहीं है. अन्य बोर्ड के छात्रों को नामांकन आवेदन के साथ ही प्रवजन प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा. अनुपलब्धता की स्थिति में अधिकतम एक माह की छूट प्रधानाचार्य की अनुमति से मिल सकती है. नामांकन 31 अगस्त से आठ सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में लिया जायेगा.

LNMU Darbhanga image from official website


आरक्षण कोटा के तहत नामांकन लेने वाले छात्रों के प्रमाण-पत्र की जांच होगी. विज्ञान से वाणिज्य संकाय के प्रतिष्ठा विषय में परिवर्तन कर नामांकन कराने की स्थिति में अन्तर स्नातक के कुल प्राप्तांक का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होगा.नामांकन समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर नामांकन निरस्त करा सकते हैं. 10 प्रतिशत प्रोसेसिंग फी काटते हुये उन्हें सभी शुल्क वापस कर दिया जायेगा.

Advertisements

#lnmu #mithila #mithilauniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.