Headlines

Lok Shiksha Samiti का 35वां खेल-कूद समारोह: उत्तर बिहार के विद्यालयों के भैया-बहनों ने दिखाया दमखम

Lok Shiksha Samiti Lok Shiksha Samiti का 35वां खेल-कूद समारोह
Advertisements

Muzaffarpur 28 September : आज दिनांक 28/09/24 को Lok Shiksha Samiti लोक शिक्षा समिति के द्वारा आयोजित 35वें खेल-कूद समारोह के दूसरे दिन का आयोजन MIT के मैदान में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। इस दौरान उत्तर बिहार के कई विद्यालयों के भैया-बहनों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Lok Shiksha Samiti का 35वां खेल-कूद समारोह

इस खेल महोत्सव में हथा सीवन की बहन ऋषिका कुमारी ने 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और 100 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, सदातपुर विद्या मंदिर के उज्जवल कुमार ने गोला फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Lok Shiksha Samiti का 35वां खेल-कूद समारोह
Lok Shiksha Samiti का 35वां खेल-कूद समारोह

राधेश्याम ने 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। किंशुक तुलसी ने 110 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान पाया, जबकि गौतम ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर, पटोरी के भैया आयुष राज ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अब इन सभी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को आगामी क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। तीन दिवसीय इस आयोजन के अभी दो दिन बाकी हैं, जिसमें और भी रोमांचक खेलों की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *