Muzaffarpur 11 April : LS college लंगट सिंह कॉलेज में प्लेसमेंट कंपनी एएमएस द्वारा बीसीए और बीबीए के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी द्वारा रिलायंस डिजिटल, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी सहित अन्य कंपनियों के लिए विभिन्न जॉब रोल में इंटर्नशिप और नौकरी के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया।
LS College में प्लेसमेंट ड्राइव
प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा इस कैंपस ड्राइव से कॉलेज के छात्रों का जहां मनोबल बढ़ेगा वहीं उन्हें नौकरी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के व्यवहारिक पहलुओं को जानने समझने का मौका मिलेगा। प्रो राय ने कहा कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों में कॉलेज प्रशासन का मुख्य जोर छात्रों के स्किल डेवलेपमेंट, उनके संबंधित विषय में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने, ऑन जॉब ट्रेनिंग और उनके इंटर्नशिप पर है ताकि छात्र पाठ्यक्रम पूरा होने के साथ ही अपने क्षेत्र में काम करने के तकनीकी, व्यवहारिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि उसी कड़ी में कंपनी के सहयोग से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। अनुभव और रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करते हैं, जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। यह प्लेसमेंट ड्राइव कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने और उनके कौशल को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में सभी चयन प्रक्रिया में कुल 80 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें 10 का अंतिम रूप से चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ।
LS College के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग में सेमिनार का आयोजन https://t.co/3PxjvQ2Yui @LS_College @DineshCRai pic.twitter.com/87YzeLH7DG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 9, 2025
मौके पर प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुंजेश कुमार, कंपनी प्रतिनिधि साकेत रंजन, मो मेराज, सैयद जाहिर अब्बास, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम, चिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।