Headlines

LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी के सम्मान में बिदाई समारोह

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 8 January : LS College में हाल ही में सेवानिवृत हुए भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी के सम्मान में भौतिकी विभाग द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया.

LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने की. मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि प्रो गोपालजी लंबे अरसे तक भौतिकी विभाग के एक समर्पित और मूल्यवान सदस्य रहे हैं. उन्होंने अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में शिक्षण तथा अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने कार्यकाल के दौरान अनगिनत छात्रों को मार्गदर्शन दिया है. उन्होंने कहा कि न सिर्फ अकादमिक बल्कि प्रशासनिक क्षमता से भी प्रो गोपालजी ने कॉलेज के उत्तरोत्तर विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है.

LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी
LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी

प्राचार्य प्रो राय ने उनसे सेवानिवृत्ति के बाद भी कॉलेज प्रशासन के शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने का अनुरोध भी किया. प्रो राय ने कहा कि प्रो गोपालजी अपने विशाल अनुभव और अकादमिक क्षमता से न सिर्फ छात्रों का बल्कि नए बहल हुए प्राध्यापको का भी मार्गदर्शन करते रहे हैं. मौके पर प्रो गोपालजी ने इतने वर्षो के सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण करने में हर संभव सहयोग के लिए छात्रों, कर्मचारियों एवं कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया.

LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी
LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी

समारोह में ही प्राचार्य प्रो राय ने प्रो सुनील मिश्रा को भौतिकी विभाग के नए विभागाध्यक्ष के रूप में मनोनित करने की अधिसूचना जारी की.

नए विभागाध्यक्ष को मनोनयन पत्र देते हुए प्राचार्य प्रो राय ने आशा व्यक्त की कि नए अध्यक्ष विभाग को अकादमिक, रिसर्च और प्रशासनिक सुव्यवस्था में नई ऊंचाई पर ले जाने में सफल होंगे.

मौके प्रो टीके डे, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो विजय कुमार, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो राजेंद्र प्रसाद, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ नवीन कुमार, मुकुंद कुमार, सुजीत कुमार, अमित मिश्रा ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *