Muzaffarpur 10 July : LS College के बीएमसी विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई. न्यू मीडिया की चुनौतिया एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेश्वर रहे.
LS College में एक संगोष्ठी का आयोजन
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा आज मीडिया और मीडियाकर्मियों पर सबकी की नजर है, तथा खबरों के सत्यापन के बहुत से माध्यम उपलब्ध है. मीडियाकर्मी अपने आचरण व व्यवहार से अपने कर्तव्य का निर्वहन यदि ईमानदारी से करते हैं तो जनता का साथ मिलता है. उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के खतरों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह दोधारी तलवार है जो आपको ज्ञान और सूचनाओं से समृद्ध तो करती है साथ ही अगर सावधानी से इसका इस्तेमाल ना करें तो संकट में भी डाल सकती है.

मुख्य वक्ता श्री ज्ञानेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीक और मीडिया में विकास का मतलब है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लोगों के लिए कई तरह की भूमिकाएँ हैं. उन्होंने छात्रों से पत्रकारिता में सफल होने के लिए अपने विषय के अलावा किसी भी टॉपिक पर नियमित अध्ययन करने तथा लाइब्रेरी में समय गुजारने की आदत डालने की अपील की.

साथ ही नियमित रूप से विभिन्न विषयों पर लिखने की सलाह भी दी. उन्होंने छात्रों को पत्रकारिता में सफल होने के टिप्स दिए, साथ ही विषय से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का निवारण भी किया. श्री ज्ञानेश्वर ने प्राचार्य प्रो राय के साथ कॉलेज की ऐतिहासिक लाइब्रेरी का भ्रमण भी किया तथा पुरानी किताबे और मैगजीन देखी.
RDS College में "महिला सशक्तिकरण एक नया विमर्श" संगोष्ठी https://t.co/ydemqyvbBS #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/bVJeGADnXi
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 10, 2024
अतिथियों का स्वागत करते हुए कोर्स समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा सोशल मीडिया के जरिए भाषाई गड़बडियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया में शब्दों का प्रयोग और वाक्यों का विन्यास गड़बड़ा गया है, पाठक भी कई बार हैडिंग पढ़ कर भ्रमित हो जाता है. ऐसे में भाषा का चयन व्याकरण सम्मत एवं बोधगम्य होना चाहिए. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो एसआर चतुर्वेदी, श्री विजय अग्रवाल, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री आदि मौजूद रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।