Muzaffarpur 10 August : LS College में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में स्टाफ काउंसिल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कॉलेज के सभी परंपरागत विभागो, वोकेशनल पाठ्यक्रमों और स्ववित्त पोषित विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया.
LS College में स्टाफ काउंसिल की बैठक

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करना, वर्तमान समस्याओं पर चर्चा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार करना है. एजेंडे में मुख्य रूप से कॉलेज छात्रावास को दुबारा खोलने, नैक मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा, कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपाय, विभागों के शोध कार्यों में कॉलेज प्रशासन के सक्रिय सहयोग , शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित रखने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया.

हॉस्टल खोलने के बारे में निर्णय लेने के लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन का फैसला किया गया. कमिटी होस्टल खोलने के सभी व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत विमर्श कर उचित निर्णय लेगी. बैठक में बताया गया कि कॉलेज के मृदुला सिन्हा गर्ल्स छात्रावास के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं तथा इस महीने के अंत तक छात्राएं उसमे रहने लगेगी. बैठक में शिक्षको के उच्चस्तरीय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क की राशि कॉलेज द्वारा दिए जाने पर भी सहमति बनी. प्राचार्य प्रो राय ने सभी शिक्षको से नियमित रूप से लाइब्रेरी में जाने तथा कॉलेज द्वारा छात्रों को दिए जा रहे लाइब्रेरी सुविधाओ को बेहतर बनाने के दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देनेवकी अपील की.
B.R.A. Bihar University 12 अगस्त को एंटी-रैगिंग दिवस https://t.co/sV810S7u83 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/6JEzvm9rdG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 9, 2024
आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने नैक मूल्यांकन से संबंधित प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने कॉलेज सेंट्रल लाइब्रेरी में सुधार हेतु अपने सुझाव दिए जिस पर भी सहमति बनी.
बैठक में प्रो सुनील मिश्रा, प्रो गोपालजी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो फैयाज अहमद, डॉ नवीन कुमार, एचए सुधीर कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।