LS College शिक्षक संघ चुनाव संपन्न: प्रो. जयकांत सिंह अध्यक्ष, डॉ. राजीव कुमार फिर बने महासचिव
May 2, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 2 May : LS College शिक्षक संघ का चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रो. जयकांत सिंह अध्यक्ष और डॉ. राजीव कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध महासचिव चुने गए। नई कार्यकारिणी 5 मई को पदभार ग्रहण करेगी।
LS College शिक्षक संघ चुनाव संपन्न
बिहार विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ की प्रतिष्ठित इकाई, LS College शिक्षक संघ का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. संगम कुमार ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि भोजपुरी विभाग के प्रो. जयकांत सिंह अध्यक्ष तथा इतिहास विभाग के डॉ. राजीव कुमार निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. राजीव ने लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर शिक्षकों के बीच अपने भरोसे को साबित किया है।

चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रो. अरविंद कुमार व डॉ. संतोष कुमार अनल, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. विजय कुमार व डॉ. राजकिशोर शर्मा, तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. दिलीप कुमार निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. विजय कुमार, डॉ. सेराजुल हक फैजी और डॉ. वेद प्रकाश दुबे को चुना गया है।
बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में शोध टीम ने रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं के लिए बाजरा-डेयरी आधारित लड्डू विकसित किया। Food Biomacromolecules में प्रकाशित यह लड्डू कैल्शियम व फॉस्फोरस से भरपूर है . https://t.co/crFWUfDZ9I @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/16kzgaQzz0
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 30, 2026
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. जयकांत सिंह और महासचिव डॉ. राजीव कुमार ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम शिक्षक हितों की रक्षा और शैक्षणिक वातावरण की बेहतरी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। महासचिव डॉ राजीव कुमार ने कहा कि हम कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे जहां शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा मिले और शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
नई कार्यकारिणी आगामी 5 मई को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all