Headlines

PM Modi की सभा का संचालन कर ममता का सपना हुआ साकार

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 14 May : PM Modi की सभा का संचालन कर ममता का सपना हुआ साकार, सांगठनिक स्तर पर महिला शक्ति को मिले अवसर से जिलेवासी हुए गौरवान्वित

PM Modi की सभा का संचालन

महिला सशक्तिकरण के दौर में सोमवार को जिले वासियों के लिए एक बड़ा अवसर बना जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा का संचालन करने का गौरव एक महिला, रामवृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय की प्राचार्य और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्या डॉ ममता रानी को मिला। हालांकि संचालन का अवसर उनके लिए कोई नई जिम्मेदारी नहीं थी ।

PM Modi की सभा का संचालन कर ममता का सपना हुआ सरकार
PM Modi की सभा का संचालन कर ममता का सपना हुआ सरकार

पूर्व में कई मौकों पर छोटे बड़े आयोजनों का सफल संचालन कर चुकी डा. रानी के लिए यह आयोजन निश्चय ही एक कठिन चुनौती के समान था क्योंकि एक और मंच पर देश के नामचीन प्रधानमंत्री की धमक और दूसरी और सभागार में उमड़ा जन सैलाब। लेकिन इस कठिन चुनौती के समक्ष ममता घबराई नहीं बल्कि अपने आत्मबल, उत्साह और ओजपूर्ण शब्दों के बेहतर संयोजन के माध्यम से इस गुनी महिला ने संचालन दायित्व को बिल्कुल आसान साबित कर दिया। चाहे नेताओं और मंत्रियों को समयावधि में संबोधन की सीमा का एहसास कराना हो अथवा प्रधानमंत्री की अगुवाई में एक सजग कार्यकर्ता की तरह अभिनंदन की चंचल पहल।

डॉ ममता रानी के रूप में इस अनूठे प्रयास और एक महिला को सांगठनिक स्तर पर मिले अवसर से जिलेवासी स्वयं को हर्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

विदित हो कि इससे पहले ममता रानी को बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दीक्षांत समारोह, सीनेट बैठक की कार्यवाही का राज्यपाल की उपस्थिति में संचालन करने समेत उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी के कई कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा आयोजित तरंग आदि बड़े प्रतियोगिताओं का संचालन करने का अनुभव हासिल है